बुलंदशहर : योगी सरकार आने के बाद बदमाशों में कितना खौफ है इसका बड़ा उदाहरण बुलंदशहर में देखने को मिला, यहां एक बदमाश एनकाउंटर के डर से खुद सरेंडर करने पहुंचा, बदमाश के सरेंडर में खास बात ये रही की उसने गले में तख्ती डाल रखी थी, जिसपर बहुत कुछ लिखा हुआ था
‘आप प्लीज मुझे गिरफ्तार कर लो’
बुलन्दशहर पुलिस का रौद्र रूप देखने के बाद अपराधियों के पसीने छूटने लगे हैं, बुलन्दशहर के खुर्जा नगर कोतवाली से लूट की घटना में वांछित चल रहे 25 हज़ार के इनामी बदमाश निज़ाम ने जब साथी विजय की मुठभेड़ में घायल होने की ख़बर अखबार में पढ़ी, तो इनामी पुलिस के इस सिंघम रूप से इतना घबरा गया की वो ख़ुद हाथ में तख़्ती लेकर कोतवाली पहुंच गया, और पुलिस से बोला कि साहब मुझे पुलिस की गोली नहीं खानी है, आप प्लीज़ मुझे गिरफ्तार कर लो
क्या लिखा तख्ती पर
बदमाश ने सरेंडर के दौरान जो तख्ती गले में डाली हुई थी उसपर लिखा हुआ था कि मैं अपराधी हूं और पुलिस के डर से थाने में सरेंडर करने आया हूं, भविष्य में कोई भी अपराध नहीं करुंगा, मुझे जेल भेज दो. बदमाश के सरेंडर करने के अनोखे रुप के चलते पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.
