हाईवे की होर्डिंग पर 20 मिनट चली अश्लील फिल्म, लगा लंबा जाम

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली : समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक ऑबर्न हिल्स इलाके में हैकर्स ने कुछ दिन पहले बिलबोर्ड के कंट्रोल रूम को हैक कर लिया था. ताकि वह सड़क पर गाड़ी चला रहे ड्राइवर्स का ध्यान भटकाने के लिए पॉर्न वीडियो (Porn video) को चला सके. पुलिस ने बताया कि इसके लिए हैकर्स उस बिल्डिंग में घुस गए, जहां से होर्डिंग पर दिखाए जाने वाले कॉन्टेंट को कंट्रोल किया जाता है. इसके बाद हैकर्स ने बड़ी चालाकी से उसके कंप्यूटर्स को हैक (Computer hacking) कर लिया और होर्डिंग के डिस्प्ले पर पॉर्न वीडियो चला दिया.

वीडियो ट्विटर पर हो रहा वायरल
पुलिस (Police) ने बताया कि यह वीडियो करीब रात 12 बजे चलाया गया था. 20 मिनट चलने के बाद बिलबोर्ड ऑपरेटर करने वाली कंपनी ने इसे हटाया. इस दौरान हाइवे से गुजर रहे ड्राइवर्स ने इस पोर्न वीडियो (Porn video) को देखा और घटना को ट्वीटर (Tweeter) पर शेयर कर दिया. लोग जहां सड़क पर ऐसे वीडियो को देख हंस रहे थे, वहीं कुछ लोग हैरान थे.

यह भी पढ़ेंः भूत के बच्चे की मां बनना चाहती है ये लेडी, 20 भूतों के साथ कर चुकी है सेक्स

90 दिन के लिए जा सकता है जेल
हालांकि इसमें राहत की बात यह रही कि कोई घटना के वक्त कोई गाड़ी आपस में नहीं टकराई, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. अमेरिकन पुलिस फिलहाल हैकर्स की तलाश में जुटी है. अमेरिकी कानून के मुताबिक अगर हैकर्स पकड़े जाते हैं तो उन्हें 90 दिन की जेल और 500 डॉलर जुर्माना भरना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : ठायं-ठायं की आवाज से गूंजा NCR, नोएडा में मुठभेड़ के दौरान चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *