ग्रहों ने बदली है अपनी चाल, इन राशिवालों को आज हो सकता है नुकसान

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है. हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब रहता है. आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है. आज आपका राशिफल क्या कहता है. 01 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा. यह जानने के लिए पढ़े आज का राशिफल.

मेष- पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा. आज आपको बौद्धिक चर्चा में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा. आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अत्यंत मंगलमयी होने वाला है. आर्थिक मामलों में लाभ होगा..

वृषभ– आज किसी भी काम में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी लेकिन बेहतर परिणाम के लिए आपको कड़ी मेहनत भी करनी होगी. आज आप सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे. वैचारिक रूप से मित्रों से मतभेद हो सकता है.

मिथुन- आज आय के नए स्रोत बनेंगे और इन स्रोत से आप ठीक-ठाक पैसे भी कमाएंगे. धन लाभ का योग है. बोलने में संयम बरतें. अच्छा व्यवहार आपको कामयाबी दिलाएगा. आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा. मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे.

कर्क- आपके कार्य निर्धारित रूप से योजनापूर्वक संपन्न होंगे. आर्थिक लाभ होने की संभावना है. अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. मायके से आनंद के समाचार मिलेंगे. बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार अभी नहीं आता दिख रहा. कार्यस्थल पर सहकर्मियों से लाभ होगा.

सिंह- आज आपको पैसे कमाने के लिए कई बेहतरीन मौके मिलेंगे. वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहें. सार्वजनिक जीवन में अपने मान-सम्मान का ख्याल करें. दिन की शुरुआत में थोड़ी समस्या हो सकती है. आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

 कन्या- आज दिन की शुरुआत में यात्रा करनी पड़ सकती हैं. कोई भी काम वित्तीय योजना के साथ करें. कई मामलों में आपको उलझनों का सामना करना पड़ सकता है. घर पर शुभ कार्य संपन्न होंगे. मित्रों के लिए धन खर्च कर सकते हैं.

तुला- आज जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. पेट संबंधी बीमारियों से परेशान रह सकते हैं. नए कार्य के आरंभ में रुकावट का योग बन रहा है. सही सफलता मिलने में देरी होगी. किसी यात्र की योजना बनाने से आज बचें.

वृश्चिक- आज आपका मन व्यथित रहेगा. आज आप प्रसन्नता, स्फूर्ति और आनंद का कम अनुभव करेंगे. परिजनों के साथ मनमुटाव होगा. परिवार में किसी मसले पर जरूरत से ज्यादा बहस न करें. धन खर्च होगा और सम्मान में कमी आएगी, सतर्क रहें.

धनु- नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी, लेकिन आपके खर्च में पिछले साल की अपेक्षा बढोतरी होगी. समय पर भोजन मिलने में रुकावट आएगी. अनिद्रा की वजह से आपका मन शान्त नहीं रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें.

मकर- आज आप नया घर खरीद सकते हैं. व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा, लेकिन आर्थिक लेन-देन में थोड़ी ऐहतियात बरतने की जरूरत है. विदेशी व्यापार से आप अपार मुनाफा कमाएंगे. किसी पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है.

कुंभ- आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा. वाणी की मधुरता लाएं. निर्धारित कार्य पूर्ण होंगे. आज बौद्धिक चर्चा में आपका मान बढ़ेंगा. ज्यादा और बेमतलब खर्च से बचें. अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें.

मीन- आज का दिन ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक कर्म में बीतेगा. आज के दिन आपको थोड़ी-बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आज आप अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें. आज अधिक खर्च होने की भी संभावना है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *