VIDEO: सोशल मीडिया पर खुद को बताया कश्मीर की कली, तो हो गई सरेआम पिटाई

मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर विवादित वीडिओ शेयर करने वाले दीपक कलाल की सरेआम पिटाई का विडियो वायरल हो रहा है. दरअसल दीपक कलाल सोशल मीडिया पर अपने अजीबोगरीब विडियो डाल कर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. बता दें कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया यानी की फेसबुक, यूट्यूब जैसी साइटों पर दीपक कलाल की पिटाई का कथित वीडियो वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वी़डियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स दीपक कलाल की सरेआम पिटाई कर रहा है. दीपक की पिटाई करने वाला शख्स अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हुए माफ़ी मंगवाता है. यह पूरी घटना गुरुग्रमा की बतिया जा रही है. वीडियो में देख सकते हैं कि दीपक कलाल की पिटाई करने वाला शख्स कह रहा है कि बहुत सारे लोग उसकी वीडियो को देखते हैं. वीडियो के कारण बच्चों और लोगों पर गलत असर पड़ता है.

देखिए पिटाई का वीडियो

रोते हुए मांगी मांफी
पिटाई करने वाला शख्स दीपक कलाल को आगे ऐसी हरकत न करने के लिए भी कहता हुआ नजर आ रहा है. वहीं वीडियो में दीपक कलाल रोते हुए माफ़ी मांग रहे हैं. दीपक कलाल इस बात का आश्वासन भी दे रहे हैं कि वह आगे से कोई भी आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट नहीं करेंगे. दरअसल दीपक कलाल जम्मू कश्मीर के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

राखी सांवत से होने वाली थी शादी
हाल ही में दीपक कलाल और राखी सावंत की शादी की भी बात चली थी. जिसके बाद दोनों ने प्रेस वार्ता भी की. फिलहाल यह एक मीडिया में आने का सस्ता वाला स्टंट था. वहीं, आपको जानकारी के लिए बतादें कि दीपक कलाल खुद को कश्मीर की कली बताते हैं. सोशल मीडिया पर दीपक कलाल के लाखों फैन हैं जोकि उनके ऐसे ही विडियो का इंतजार करते रहते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *