दिल्ली में टीचर्स के लिए निकली बंपर वैकेंसी, इतने हजार मिलेगी सैलेरी, ऐसे करिए Apply

अपना एनसीआर जॉब्स/एजुकेशन

शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने टीचर पदों के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से टीजीटी टीचर और प्राइमेरी टीचर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है, उम्मीदवार 13 जनवरी 2019 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं और इन पदों के योग्य हैं तो आप आवेदन करने की आखिरी तारीख से पहले अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती की जानकारी इस प्रकार है…

पद का विवरण

भर्ती के माध्यम से 521 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. चयनित उम्मीदवारों को 38100 रुपये पे-स्केल दी जाएगी. बता दें कि हर विषय के आधार पर पदों की संख्या को विभाजित किया है.

योग्यता

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को बीएड किया होना आवश्यक है. साथ ही उम्मीदवार को सीटेट किया होना आवश्यक है.

आयु सीमा

इन पदों के लिए 30 (पुरुष) और 35 (महिला) साल तक के उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं.

आवेदन फीस

आवेदन करने के लिए किसी भी उम्मीदवारों को फीस का भुगतान नहीं करना होगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख- 13 जनवरी 2019 उम्मीदवारों का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. उसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *