नई दिल्ली. UP Post Circle Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और मल्टीटास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगा है. इन पदों के लिए अभ्यर्थी डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की लास्ट डेट आज यानी 5 नवंबर है.
बता दें कि कुल 46 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत निकाली गई हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है.
UP Post Circle Recruitment 2021: शैक्षणिक योग्यता
सॉर्टिंग असिस्टेंट और पोस्टमैन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य हैं. वहीं मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है. इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो.
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि- 27 सितंबर 2021
- आवेदन की अंतिम तिथि – 5 नवंबर 2021
- आधिकारिक वेबसाइट – www.indiapost.gov.in
