उत्तर प्रदेश में उठी मीट से रोक की मांग, अब इन बड़े मौलना ने कही ये बात

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ:  बीते दिनों से उत्तर प्रदेश में मीट यानि नॉनवेज से रोक हटाने की मांग तेज होने लगी है. शायर मुनव्वर राणा के बाद अब इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने गोश्त के व्यापार से रोक हटाने की मांग की है. मौलाना ख़ालिद राशीद फरंगी महली ने प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा है कि, लॉक डाउन में ज़रूरी समान की खरीदारी की इजाज़त का स्वागत है लेकिन गोश्त भी आबादी के एक बड़े हिस्से की खुराक है. लिहाजा गोश्त के खरीदने और बेचने पर लगी पाबंदी हटाई जाए ।

मीट के कारोबार से आर्थिक सुधार होगा

इस लॉकडाउन में सबकुछ बंद है. आर्थिक विकास का पहिया भी थम गया है. इसी सिलसिले में सरकार ने शराब की बिक्री से भी रोक हटा ली है. इसी के मद्देनजर ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने कहा है कि, गोश्त के कारोबार से आर्थिकता को भी  सुधार मिलेगा क्योंकि, गोश्त कारोबार से जुड़ी बड़ी आबादी रोज़ कमाने और खाने वाली है और गोश्त के व्यापार पर लगी रोक के चलते व्यापारी बेहद परेशान है. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने  मुख्यमंत्री से गोश्त पर लगी रोक हटाने की मांग की है.

मुनव्वर राणा भी कर चुके हैं मांग

इससे पहले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने भी ट्वीट करते हुए मीट से प्रतिबंध हटाने की मांग की थी. मुनव्वर राणा ने लिखा कि, योगी जी शराब पीने वालों को शराब पिलाइये लेकिन हम लोगों को भी गोश्त खाने दीजिए कम से कम इंसाफ का दामन ना छोड़ो हाथ से, मैं नहीं कहता कि, तुम मेरी तरफदारी करो.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *