लखनऊ: नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर हल्लाबोल चुके अभ्यर्थियों ने एक बार फिर हुंकार भरी है. बुधवार को DELED, BTC, TET पास अभ्यर्थियों ने महाधरने का आह्वान किया है. परिषदीयय स्कूलों में 97 हजार नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर ये अभ्यर्थी पहले भी SCERT कार्यालय पर धरना दे चुके हैं. इन अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षामंत्री का घेराव भी किया था. तब भी इन्हें केवल आश्वासन देकर लौटा दिया गया था. अब एक बार फिर इन अभ्यर्थियों ने पूरे प्रदेश के अपने साथियों से लखनऊ पहुंचने का आहवान किया है.
ये भी देखें…
