UP Government teacher Recruitement 2021: उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद में शिक्षकों के लिए 51,112 पदों पर भर्ती की घोषणा की है. हालांकि विधानसभा चुनावों के कुछ महीने पहले योगी सरकार के इस तरह के फैसले की टाइमिंग विपक्ष की तरफ से सवाल उठाया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद में 51,112 रिक्तियों का हलफनामा दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट को इस बारे में जानकारी दी थी. फिर सरकार की तरफ से ट्वीटर के माध्यम से भर्ती की घोषणा कर दी गई थी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जून 2021 को हुए PAB की बैठक में केंद्र सरकार को प्रदेश में 73,711 खाली शिक्षक पदों की जानकारी दी गई थी.
कब जारी होगा नोटिफिकेशन
वहीं परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 28 नवम्बर को अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रस्ताव भेजा है. सूत्रों के मुताबिक परीक्षा कराने की प्रक्रिया की शुरुआत दिसम्बर से शुरू कर सकती है. इसके लिए शिक्षा विभाग अगले हफ्ते तक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है.
