बांदा : चित्रकूट धाम-बांदा मंडल के डीआईजी दीपक कुमार के ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पुलिस महकमे ने इस बात का बीड़ा उठाया है कि कोरोनावायरस महामारी ज्यादा लोगों में नहीं फैलने देंगे. पुलिस स्थानीय लोगों को मास्क लगाना, सैनिटाइजर इस्तेमाल करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जैसे काम करवा रही है.
प्रशासन में मचा हड़कंप
जिले के कोरोना पॉजिटिव आए 4 नए मामलों में से एक मरीज की पहचान DIG आवास पर तैनात चालक कर्मचारी के तौर पर हुई है. इसको मेडिकल कॉलेज बांदा में आइसोलेट किया गया है. घटना के बाद प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया. डीआईजी कैंप कार्यालय में तैनात चालक छुट्टी लेकर घर गया था. वापस आने पर उसका कोरोना टेस्ट कराया गया. रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय के सभी स्टाफ और गार्ड्स का कोरोना टेस्ट लिया गया है
परिवार का भी हुआ टेस्ट
ड्राइवर के संक्रमण के बाद डीआईजी के के पूरे परिवार की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इसके बावजूद सबको एहतियातन क्वारंटीन किया गया है. कोरोना जांच के लिए डीआईजी का भी सैंपल लिया गया है. उन्होंने फोन पर बताया कि उन्होंने अपना, अपनी पत्नी और बच्चों का सैंपल जांच के लिए दिया. उसकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. उन्होंने कहा कि हम जरूरी सावधानी बरत रहे थे. प्रोटोकॉल के हिसाब से उनके बंगले में सैनिटाइजेशन और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं.
