शीतलहर के चलते यूपी में स्कूलों की छुट्टी

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: पहाड़ों में हुई बर्फबारी और मौसम के बदलते मिजाज में सर्दी का सितम शुरू हो गया है. जबरदस्त ठंड का आलम ये है कि, लोग घरों से भी नहीं निकल पा रहे हैं. ऐसे में मासूम बच्चों का स्कूल जाना भी दूभर हो गया है. कड़ाके की ठंड के कहर से बच्चों को थोड़ी राहत देने के लिए शासन ने यूपी के सभी स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है.

शीतलहर के चलते दो दिन की छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने बारी ठंड के कारण कक्षा प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूल और कॉलेज 19 और 20 दिसंबर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं. मुख्य सचिव के मुताबिकपूरे प्रदेश में ठंड और बीमारी से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है और इसके निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं.

अभी और बढ़ सकती है ठंड

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे में और ठंडी हवाएं चल सकती है. जिससे यूपी के कई जगहों पर तापमान 3-4 डिग्री तक कम हो सकता है. ऐसे में ठंड और अधिक हो सकती है.

कई जिलों में स्कूलों का समय बदला

शीतलहर को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों का समय बदला गया है. कक्षा 8 तक के स्कूलों में पढ़ाई का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है.

वाराणसी, चंदौली और मिर्जापुर में 21 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे

मऊ में बवाल के चलते पहले से ही स्कूल बंद हैं, अगले आदेश तक बंद रहेंगे

बलिया, भदोही, सोनभद्र में 20 दिसंबर तक स्कूल बंद रहेंगे

फिरोजाबाद में टाइम बदलकर सुबह 10 बजे से 3 बजे किया गया है

मैनपुरी में कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 10.30 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे

गाजियाबाद में बुधवार से स्कूल 9.30 बजे से खुलेंगे

सीतापुर में भी स्कूल का समय सुबह 10 बजे से 3 बजे कर कर दिया गया है.