मंत्री जी कोटाधारकों को माना ईमानदार, अब होगी मांगें पूरी!

अपना एनसीआर

नई दिल्लीः पिछले काफी वक्त से सरकार से वेतन की मांग कर रहे राशन दुकानदारों के संघ डीएसआरडीएस ने एक सभा का आयोजन किया. इस सभा में राजधानी दिल्ली के सभी कोटाधारकों और दिल्ली सरकार खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने हिस्सा लिया. राशनदुकानदारों के सभी पहलूओं पर विचार करने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए इमरान ने कहा, कोटाधारक भी दिल्ली का एक अभिन्न अंग है, जो जरूरत मंदों को राशम बांटते हैं. हम दिल्ली के राशनदुकानदारों को ईमानदार मानते हैं.

राशन दुकानदारों की मांग पर कही यह बात
इमरान हुसैन ने कहा कि कोटाधारकों की मांग थ कि एडवांस राशन महीने की पहली तारीख को ना भेजा जाए, इसलिए अब हर महीने एडवांस राशन 8 तारीख को भेजा जाएगा. इसके साथ ही हुसैन ने कोटाधारकों को 35 पैसे प्रतिकिलो के हिसाब से बकाया लंबित कमीशन में से दिल्ली सरकार द्वारा साढे 17 पैसे प्रतिकिलो का कमीशन जल्द किए गए जाने की बात भी कही. हुसैन ने कहा, किसी भी FPS को कोई समस्या हो वो कभी भी उनसे मिलकर अपनी शिकायत कर सकता है.

यह भी पढ़ें: आखिरकार आजम खान और उनके परिवार को गिरफ्तारी से राहत तो मिल ही गई

संघ ने हुसैन के सामने रखी ये बातें
दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ के अध्यक्ष शिवकुमार गर्ग ने सभी सदस्यों की बातों को इमरान हुसैन के समक्ष रखते हुए कहा कि छोटी-छोटी नौकरी करने वालों, भूमिहीन, रिटायर्ड कर्मचारियों की भी एक अलग केटेगरी बनाई जाए, ताकि उन्हें भी कई प्रकार के लाभ मिल सके.

Apna Uttar pradesh पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें.दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें एक क्लिक पर

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *