खबर का असरः इनामी रिटायर DSP रणधीर सिंह ने किया सरेंडर

अपना बुलंदशहर होमपेज स्लाइडर

बुलंदशहर: फेक एनकाउंटर मामले में यूपी पुलिस के इनामी रिटायर DSP रणधीर सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. आज सुबह ही अपना उत्तर प्रदेश ने खबर चलाई थी कि रिटायर डीएसपी रणधीर सिंह पर पता बताने वालों के लिए इनाम की घोषणा की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया था कि वर्ष 2002 में कस्बा सिकंदराबाद में प्रदीप नामक छात्र को फजीर् मुठभेड़ में मार दिया था. इस घटना की जांच सीबीसीआईडी द्वारा की गई थी. जांच में मुठभेड़ को सही दर्शाते हुए केस को बंद कर दिया था.

संतोष कुमार ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों ने सीबीसीआई की जांच को उच्चतम न्यायालय में अपील की थी. इस मामले में उच्च न्यायालय मुठभेड़ में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के सम्मान जारी कर ट्रायल शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़ेंः- नवरात्रि में बोने जा रहे हैं जौ, तो पहले जान लीजिए इससे जुड़े शुभ-अशुभ संकेत

इस मामले में वर्ष 2017 से लगातार वारंट जारी होने के बाद 20 सितंबर को एक पुलिसकर्मी ने अपनी जमानत करा ली, जबकि बुलंदशहर पुलिस ने 22 और 24 सितम्बर 2021 को दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

ये भी पढ़ेंः- UP Post Circle Recruitment 2021: यूपी में 10वीं और 12वीं पास के लिए बंपर नौकरियां
मुकदमे के मुख्य आरोपी सेवानिवृत्त डीएसपी रणधीर सिंह तभी से फरार चल हैं. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है लेकिन फरार सीओ पकड़ से बाहर थे. उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *