लखनऊ: मंत्रिमंडल में फेरबदल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंनदी बेन पटेल से मिले. इस मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें और तेज हो गई हैं. बता दें कि, कई दिन से योगी कैबिनेट में फेरबदल के कयास चल रहे हैं. सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से करीब 25 मिनट तक मुलाकात की.
कल अमित शाह और नड्डा से मिले थे सीएम योगी
रूस के दौरे से आए सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कल अमित शाह और जेपी नड्डा से भी मिले थे. योगी मंत्रिमंडल में जातीय समीकरणों पर गहन-चितन मंथन चल रहा है. फिलहाल योगी कैबिनेट में कई मंत्रियों के पद खाली है और कई मंत्रियों के पास अतिरिक्त प्रभार है. दरअसल, यूपी के तीन मंत्री जीतकर लोकसभा में सांसद बने हैं वहीं ओमप्रकाश राजभर को मंत्री पद से बर्खास्त किया जा चुका है.
जातीय समीकरण सधेंगे इन लोगों को मिल सकता है मौका!
इस बार के मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण साधने पर जोर रहेगा. ऐसे में कई राज्यमंत्रियों का ओहदा बढ़ सकता है तो वहीं कई MLC भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. कैबिनेट में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की नुमाइंदगी बढ़ने के आसार हैं. लोकसभा में सांसद बने तीन मंत्रियों में दो ब्राह्मण और एक दलित है. ओमप्रकाश राभर की भरपाई में अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं. गुर्जर समाज से कोई मंत्री नहीं है ऐसे में गुर्जर समाज से अशोक कटारिया और एमएलए तेजपाल नागर के नाम की चर्चा है. अनुसूचित जाति के कोटे से एमएलसी विद्यासागर का नाम आगे है. इनके अलावा दिनेश खटीक, दल बहादुर, श्रीराम चौहान, विजयपाल मेंसे किसी एक को भी मौका मिल सकता है. धोबी समाज की बात करें तो हाथरस से राजेश दिवाकर का टिकट कटा था ऐसे में धबी समाज से भी किसी को मौका मिल सकता है.वहीं अगड़ी जातियों में एमलसी विजय बहादुर पाठक, यशवंत सिंह का नाम चर्चा में है. डॉ. महेद्र सिह को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है. औऱ जिन मंत्रियो के विभागों से मुख्यमंत्री असंतुष्ट हैं उनका कद भी कम किया जा सकता है.
एक नजर इधर भी……
प्यार, इश्क और मोह्ब्बत: महिला पुलिसकर्मी ने हिस्ट्रीशीटर से रचाई शादी
VIDEO: ‘काला चश्मा’ पर इस एक्ट्रेस ने अपनी शादी में लगाए जबरदस्त ठुमके
VDO रिजल्ट की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ी, प्रशासन बेखर
