आजम खान जैसे लोगों के लिए बनाई गई है एंटी रोमियो स्क्वायड!

अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

भारत का लोकसभा चुनाव और यूपी की राजनीति का दूसरा मिसाल नहीं लेकिन जब बयान देने की सीमाएं लांघ दी जाएं तो फिर शर्मसार होने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बच जाता. ऐसा ही एक वाक्या इस वक्त सुर्खियों में है. दरअसल, जया प्रदा पर समाजवादी पार्टी नेता और रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार आजम खान के शर्मनाक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने जया प्रदा का नाम लिए बिना ऐसा बयान दिया जिसे हम आपके सामने दुहरा भी नहीं सकते है. खैर, आजम के इस बयान के बाद से ही उनकी काफी निंदा हो रही है.

आजम के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कड़ी आलोचना की है और निशाना साधा. सीएम ने अपनी टिप्पणी में कहा कि “ऐसे लोगों के लिए ही हमने सरकार बनने के बाद एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था.” सीएम ने आगे कहा कि “आजम खान का बयान सपा की सोच को प्रदर्शित करता है.”

आपको बता दें कि आजम के इस बयान पर अखिलेश यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. अब इस मौके को सीएम योगी ने झट से लपक लिया. सीएम योगी ने आगे कहा कि “इस बयान पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी भी शर्मनाक है” साथ ही योगी ने आजम खान की तुलना शोहदे से कर डाली.

मेनका की मुसलमानों को धमकी, आपके बिना भी जीत रही हूं, काम कराना है तो वोट देना

सपा के बसपा से गठबंधन के बारे में तो सब जानते हैं ऐसे में बसपा प्रमुख मायावती का एक महिला होने के नाते भी आजम के बयान पर कोई भी प्रतिक्रिया न देना कम शर्मनाक नहीं है. सीएम योगी ने मायावती को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि “एक महिला होने के नाते मायावती की चुप्पी यह दर्शाती है कि सत्ता के लिए ये लोग कुछ भी करने और सहने को तैयार हैं. ”

सीएम योगी ने आजम खां के बयान की आलोचना और अखिलेश, मायावती पर पलटवार एक ट्वीट के जरिए की. रामपुर की एक रैली में आजम खान के द्वारा दिया गया बयान लगातार सवालों के घेरे में है. आजम खान को इस पर महिला आयोग का नोटिस पहुंच गया है, तो उनकी हर ओर आलोचना भी हो रही है. बता दें कि बीजेपी नेता जयाप्रदा ने भी उनपर पलटवार किया है.

अब तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम के बयान को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उनकी भाबी अपर्णा यादव ने अखिलेश से जरूर एक निवेदन किया जिसे आपको भी जानना चाहिए. अपर्णा ने अपने बयान में कहा कि इस तरह की बयानबाजी किसी भी महिला या किसी भी दल की महिला के लिए नहीं करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था. मेरी संवेदना जया जी के साथ है. महिलाएं राजनीति में सम्मान के लिए आयी हैं. उन्होंने कहा कि आजम खान की टिप्पणी आपत्तिजनक और भद्दी है. इसके साथ ही अपर्णा ने कहा कि अखिलेश यादव से एक महिला होने के नाते एक महिला के लिए निवेदन करती हूं कि इस बयान को लेकर आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *