लखनऊ/देवबंद : अक्सर विवादों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इशारों-इशारों में ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि देवबंद को आतंकवादियों का गढ़ कह दिया.
केंद्रीय मंत्री गिरी राज सिंह ने दारुल उलूम देवबंद का नाम लिए बगैर इशारो ही इशारों में कहा कि देवबंद कोई शिक्षा का मंदिर नहीं बल्कि आतंकवाद का अड्डा है.
प्रेमी जोड़े ने पुलिस थाने में रचाई शादी, पुलिसवालों ने धूमधाम से निकाली बारात

गुरुकुल मंदिर का दौरा करने गए थे गिरिराज
देवबंद के गुरुकुल मंदिर का दौरा करने गए गिरिराज सिंह ने वहां पर एक सभा को संबोधित किया. सभा को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले इसका नाम देववृन्द था अब देवबंद कर दिया. उन्होंने कहा कि देववृन्द के गुरुकुल से आज तक कोई बच्चा आतंकवादी बनकर नही निकला है. लेकिन ये जो देवबंद है ये शिक्षा का मंदिर है या आतंकी मन्दिर, यहां शिक्षा दी जाती है या मानव के संहार की शिक्षा दी जाती है. हाफिज शहीद भी यही का है और बगदादी भी यही का.
