दूल्हे ने दहेज में मांगी कार, तो घरातियों ने कहा दें देंगे, लेकिन…

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

मेरठः विकास की ओर अग्रसर भारत में लड़कें और लड़कियां आज बराबरी के शिखर पर पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ मामलों में समाज में परिवर्तन की आशा शून्य के बराबर है. कुछ ही देखने को मिला है उत्तर प्रदेश के मेरठ में, जहां एक शादी समारोह में दूल्हे ने लड़की के परिवारवालों के सामने एक ऐसी शर्त रखी, जिससे सभी लोग गुस्से में आ गए और हंगामा शुरू कर दिया.

अब ये होगा यूपी पुलिस का सायरन, अब ‘जागते रहो’, ‘जागते रहो’ कहेंगे अधिकारी

घरातियों ने बना लिया बारातियों को बंधक
बीच शादी को रोककर जैसे ही दूल्हे ने कार की मांग रखी, घराती गुस्से में आ गए और दूल्हे सहित पूरी बारात को ही बंधक बना लिया और जमकर हंगामा किया. कई घंटों तक हंगामा होने के बाद जब मौके पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने मामले को शांत कराया.

मेरठ में निठारी जैसा मामला, दरिंदगी सुनकर दहल जाएगा दिल!

वहीं, इस मामले पर पुलिस अधिकारी का कहना है कि, परतापुर थाना इलाके के ततिना गांव का है, जहां के रहने वाले अब्दुल रशीद की पुत्री की शादी थी और बारात लिसाड़ी गेट थाना इलाके के रहने वाले रहने वाले युवक से तय हुई थी, लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत से जो बना उस हिसाब से पूरी व्यवस्था कर रखी थी लेकिन निकाह से पूर्व ही दूल्हे ने कार की मांग कर डाली जिसे सुनकर सब हैरान हो गए, इतना ही नही दूल्हे ने धमकी दी कि अगर मांग पूरी नही की गई तो अंजाम बुरा होगा. जिससे गुस्साए घरातियों ने दूल्हे और बारात को बंधक बना लिया.

शादी का खर्च वापस दिलाओ
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब वह मौक पर पहुंचे तो हंगामा हो रहा था, हालांकि कई घंटों की मशक्कत के बाद वह लोगों को समझाने में कामयाब रहें. वहीं, लड़की पक्ष वालों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वह लड़के पक्ष की ओर से शादी में हुए खर्च को वापस दिलाए.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *