अब ये होगा यूपी पुलिस का सायरन, अब ‘जागते रहो’, ‘जागते रहो’ कहेंगे अधिकारी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: लखनऊ पुलिस बीते दिनों की याद दिलाने जा रही है. अभी तक आपने देर रात चौकीदार को लाठी-डंडे के साथ ‘जागते रहो’ बोलते हुए देखा और सुना होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब सड़क पर चौकीदार नहीं बल्कि पुलिस लोगों को ‘जागते रहो’ कहती नजर आएगी. अब लखनऊ की ‘100 डायल’ की गाड़ियों में रात में ‘जागते रहो’ का सायरन बजेगा.

मायावती ने सपा गठबंधन को कहा भूल, डिंपल यादव बोली, ‘बुआ 420 है’

जल्द ही लागू होगा यह नियम
अभी पुलिस फिलाहल ट्रायल कर रही है. सफल होने पर इसे लागू करने का रणनीति बनेगी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “ट्रायल के रूप में हजरतगंज सर्किल की सभी गाड़ियों पर ‘जागते रहो’ के सायरन लग गए हैं. लखनऊ पुलिस ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू किया है और ‘जागते रहो’ सायरन से पूरे क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. यूपी पुलिस का मानना है कि नए सायरन की पहल से अपराध पर कुछ लगाम जरूर लगेगी.” देखिए VIDEO

हजरतगंज में रहने वाले एक व्यवसायी रमेश नैथानी ने कहा, “कि यह एक अच्छी मुहिम है. सायरन से भ्रम पैदा होता है. क्योंकि लोगों ने अब मोटर साइकिलों में भी इस तरह के हूटर लगा लिये हैं. इस तरह से कुछ अलग करने से लोग चौकन्ने रहेगें.” प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ़पी़ सिंह ने कहा, “हमने अपराध के ग्राफ को बहुत हद तक नियंत्रित किया है. हम लोगों के मन में पुलिस बल की अच्छी छवि बनाने की कोशिश कर रहे हैं और नई पहल कर रहे हैं. यह उनमें से एक है.”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *