कभी थे पुलिस के लिए परेशानी, आज करना चाहते हैं सेना की मदद, जानिए कौन हैं डाकू मलखान सिंह ?

अन्य जिले अपना अलीगढ़ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा देश गुस्से में हैं, हर कोई पाकिस्तान से बदला लेने की बात कह रहा है, आम जनता, नेता, फिल्मी सितारे, खिलाड़ी सभी पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कर रहे हैं, इनसबके बीच चंबल के कुख्यात डाकू मलखान सिंह ने भी पाकिस्तान पर हमला करने की मांग करदी है, इनता ही नहीं डाकू मलखान सिंह ने तो यहां तक कह डाला है कि अगर पीएम मोदी इजाजत दें तो वो पाकिस्तान पर अपने 700 साथियों के साथ हमला करने को भी तैयार हैं.

यह भी पढ़ें : सेना और सरकार इन विकल्पों के जरिए ले सकती है शहादत का बदला

700 बागियों साथ जंग लड़ने को तैयार: मलखान सिंह

उन्होंने ये ऐलान कानपुर में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि के एक कार्यक्रम के वक्त किया. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 700 बागी (डाकू) बचे हैं, जिनके साथ वह सीमा पर मरने के लिए तैयार हैं. मीडिया से बात करते हुए मलखान ने कहा कि अगर सरकार हमें अनुमति दे तो हम बिना शर्त, बिना वेतन के अपने देश के लिए बॉर्डर पर मरने को तैयार हैं.

‘जंग में मारे गए तो सरकार जिम्मेदार नहीं होगी’

मलखान सिंह ने कहा कि ‘हमसे लिखवा लिया जाए कि हम मारे जाएं तो कोई जुर्म नहीं बचा हुआ जीवन हम लगाने को तैयार हैं’.  ‘अगर इसमें पीछे हट जाए तो नाम मलखान सिंह नहीं है हम चाहते हैं कि हमें बॉर्डर पर भेजा जाए’

’15 साल कथा नहीं बांची, बाल बांका नहीं होगा’

सरगना मलखान सिंह ने कहा कि हम कोई अनाड़ी नहीं हैं. 15 साल कथा नहीं बांची है, मां भवानी की कृपा रहेगी तो मलखान सिंह का बाल भी बाका नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अगर मुझे टिकट मिलती है तो मई में लोकसभा चुनाव में उतरूंगा.

कौन हैं मलखान सिंह ?

बता दें कि मलखान सिंह पर हत्याओं और डकैती के हजारों मामले दर्ज थे. मलखान सिंह ने अपने गांव के सरपंच पर आरोप लगाया था कि उसने मंदिर की जमीन हड़प ली. युवा मलखान सिंह ने जब इसका विरोध किया तो सरपंच  ने उसे पुलिस में गिरफ्तार करवा दिया. विरोध स्वरुप मलखान सिंह ने हथियार उठा लिये. उन्होंने अपना एक गिरोह बना लिया जिसमें आस पास के इलाके के रहने वाले लोग थे, इस गिरोह पर 32 पुलिस वाले और 185 हत्याओं का आरोप लगा साल 1980 में मलखान सिंह ने गिरोह के साथियों के साथ तत्कालिन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, एक वक्त था जब मलखान सिंह की चंबल में तूती बोलती थी

शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र बना आतंकी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

राजा भैया का ये ‘दांव’ यूपी की राजनीति में भूचाल ला देगा ?

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *