बुलंदशहर : अभी तक आपने शिक्षक द्वारा मासूम छात्राओं के साथ शारीरिक शोषण की खबरें सुनी होंगी मगर बुलंदशहर में एक अजीबों गरीब वाक्या सामने आया है, शहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक निवासी ने ट्यूशन टीचर पर अपने मासूम के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, पीड़ित की मां ने एसएसपी को पत्र लिखकर मामले में न्याय की गुहार भी लगाई है
मैडम करती है गंदी बात- मासून
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने एसएसपी को पत्र भेजकर बताया कि उसका सात वर्षीय पुत्र नगर के एक स्कूल में कक्षा दो का छात्र है. घर के सामने ही रहने वाले एक सरकारी कर्मी की करीब 20 वर्षीय पुत्री से वह ट्यूशन पढ़ता था. मार्च 2019 में बालक के व्यवहार में परिवर्तन होने लगा और डरते हुए ट्यूशन जाने से इंकार करने लगा. इसके अलावा छात्र की तबीयत खराब रहने लगी. परिजनों के बार-बार पूछने पर मासूम बालक ने शिक्षिका द्वारा कोई दवाई खिलाकर गंदी हरकतें करने के बारे में जानकारी दी.
मासूम का ट्यूशन बंद करवाया
छात्र ने जब टीचर की हरकतें बताईं तो परिजनों ने टीचर की शिकायत उसके घर पर करते हुए ट्यूशन बंद कर दिया गया. आरोप है कि 1 अक्तूबर को आरोपी टीचर ने मौका देखकर मासूम बालक को पुन: घर बुला लिया और उसे अपने घर के ऊपर वाले कमरे में ले जाकर गंदी हरकतें की. मासूम बालक को ढूंढने के दौरान मैडम को रंगेहाथों पकड़ लिया गया. शोर मचने पर आरोपी के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जातिसूचक शब्द कहते हुए पीड़ित पक्ष को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी.
न्याय की गुहार लगाई
मासूम बच्चे के साथ हुए अन्याय के खिलाफ पीड़िता महिला ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर आरोपी टीचर और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस को प्रथम दृष्टतया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
