रिटायर्ड IAS अधिकारी SP सिंह पर FIR दर्ज…बोले आओ कर लो गिरफ्तार

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: अपने तीखे तेवर और साफगोई के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व नौकरशाह सूर्य प्रताप सिंह पर हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज की गई है. सचिवालय चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी.

क्यों दर्ज हुआ मामला

रिटायर आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह पर सोशल मीडिया पर सरकार विरोधी पोस्ट लिखने और भ्रामक खबरें पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है. कहा गया है कि, एसपी सिंह ने प्रदेश सरकार और मुख्यसचिव पर कोरोना को लेकर फर्जी खबरें पोस्ट की हैं और टीम-11 की मीटिंग में डीएम को हड़काने को लेकर भी खबर पोस्ट करनेकी बात कही है.

एसपी सिंह बोले, ‘आरोप बताओ, गिरफ्तार कर लो’

वहीं सूर्य प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा कि ‘FIR की कॉपी लेकर आओ मुझ पर कौन से आरोप फ्रेम किए हैं ये बताओ तो मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूं आओ मुझे गिरफ्तार कर लो मेरे खिलाफ किस जुर्म का मुकदमा कायम हुआ है. मैने तो मुख्य सचिव से सवाल ही पूछा है, सवाल पूछने पर भी मुकदमा हो सकता है क्या? लोकतंत्र में जब हम सवाल भी नहीं पूछ सकते फिर तो यह तानाशाही हो गई’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *