सोनभद्र के लिए CM योगी के पास है खास एक्शन प्लान, ऐसे किया खुलासा

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के हर जिले को विकसित करने का प्रयास कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने सोनभद्र को लेकर नया एक्शन प्लान बनाया है. सोमवार को दिल्ली में हुई 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र को नक्सल मुक्त करने के लिए खास प्लान पेश किया.

बैठक में योगी ने कहा, सोनभद्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की मदद से सरकार तमाम योजनाएं शुरू कर रही है. हर घर नल के लिए भी सोनभद्र को चुना गया है.

अवैध कब्जा हटाने के लिए कमेटी का गठन
उन्होंने कहा, सोनभद्र में ज़मीनों पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए कमेटी का गठन किया जा चुका है. हर घर बिजली के तहत बिजली पहुंचाई जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही प्लानिंग की जा रही है, जिससे सोनभद्र पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *