गाजियाबाद : अचार फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत

अपना एनसीआर ब्लॉग

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि ये हादसा एक अचार फैक्ट्री हुआ. जिसमें पिता पुत्र सहित 3 लोगों की मौत हो गयी. हादसे के पीछे किसी लापरवाही है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

दरअसल, मामला गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के दौलतपुर का है. जहां स्थित लवकुश अचार फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि हादसा फैक्ट्री के बेसमेंट में हुआ. जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के बेसमेंट में स्थित टैंक में दो लोग फैक्ट्री मालिक प्रवीण और उसके पिता लवकुश सफाई के लिए सीवर टैंक में उतरे थे. लेकिन टैंक के अंदर जहरीली गैस का दबाव बहुत ज्यादा था. जिससे दोनों बाप-बेटे बेहोश हो गये. इन दोनों को बचाने के लिए सीवर टैंक में पड़ोस के हृदय नरायण नाम के व्यक्ति गये और वो भी बेहोश हो गये. गैस के दबाव की वजह से तीनों लोग की हालत गंभीर हो गयी.

वहीं, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल विभाग को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मी तीनों को गैस टैंक से निकालने की कोशिश में लग गये. पहले पास की दीवार को तोड़कर टैंक में फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार की और फिर तीनों को बाहर निकाला गया. इसके बाद बेहोशी की हालत में तीनों को जिला अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया था.

स्थानीय अधिकारियों ने इस पूरे मामले को लेकर कहा कि किसने भी लापरवाही की और कौन इसका जिम्मेदार है इसकी हर स्तर से जांच करायी जाएगी. अधिकारियों ने ये भी कहा कि जो दोषी साबित होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल, इस हादसे को लेकर सभी पहलुओं को बारिकी से देखा जा रहा है और गहन जांच की जा रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *