फिरोजाबाद की गजब पुलिस, 6 साल पहले व्यक्ति को बना दिया फसादी भेजा 10 लाख का नोटिस

अन्य जिले अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद, हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वाले प्रदर्शनारियों पर पुलिस(Police) का शिकंजा कसना शुरू हो गया है. कई शहरों में प्रदर्शनकारियों से वसूली के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं. लेकिन फिरोजबादा पुलिस (Firozabad Police)ने अजब-गजब कारनामा किया है. ऐसा लगता है मानों फिरोजाबाद पुलिस (Firozabad Police) आंख बंद करके कार्रवाई कर रही है. फिरोजाबाद पुलिस (Firozabad Police) ने एक ऐसे शख्स को तोड़फोड़ की वसूली का नोटिस जारी किया है जो इस दुनिया में नहीं है जिनकी 6 साल पहले मौत हो चुकी है.

मृत व्यक्ति से शांति भंग का खतरा, भेजा 10 लाख का नोटिस
दरअसल, फिरोजाबाद के रहने वाले बन्ने खां की 6 साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. लेकिन परिवार वालों का कहना है कि, फिरोजाबाद में हुए बवाल के बाद दो पुलिसकर्मी बन्ने खां के घर नोटिस लेकर पहुंचे. तब वहां जाकर पता चला कि, उनकी तो 6 साल पहले ही मौत हो चुकी है बावजूद इसके इसके घर पर 10 लाख रुपए का नोटिस चस्पा कर गए जिसमें लिखा था कि, बन्ने खां को सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश होना है. 10 लाख रुपए मुचलके पर भरकर जमानत लेनी होगी. अब बन्ने खां के घरवाले उनका मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर घूम रहे हैं.

93 साल के वृद्ध से भी शांति भंग का खतरा बताया
इतना ही नहीं पुलिस ने एक और कारनामा किया है. मृतक बन्ने खां के अलावा पुलिस ने 93 साल के फसाहत मीर खान नाम के बुजुर्ग व्यक्ति से शांति भंग का खतरा बताया है. पुलिस की इस कार्रवाई पर अब सवाल उठ रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *