अयोध्या : राम जन्मभूमि मंदिर के भव्य भूमि पूजन समारोह का प्रसाद सबसे पहले एक दलित परिवार को दिया गया. परिवार महाबीर का है और उन्हें राम चरित मानस की एक कॉपी और ‘तुलसी माला’ के साथ प्रसाद दिया गया. इसके बाद ही अयोध्या में अन्य लोगों को प्रसाद बांटा गया. महाबीर वही शख्स हैं, जिनके घर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे, जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भोजन भी किया था.
कौन हैं दलित परिवार महाबीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. प्रधानमंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे. पूरे राम जन्मभूमि परिसर की गुरुवार को सफाई की गई. मंदिर का निर्माण शनिवार से शुरू होगा.
