कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे राहुल गांधी, लेकिन ये रखी शर्त !

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊः लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेसी कुनबे में मचा कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे को लेकर कांग्रेसियों की नीद उड़ा दी है. पिछले चार दिन से राहुल गांधी अपने इस्तीफे को लेकर अड़े हैं और कांग्रेस पार्टी उन्हें मनाने में राहुल गांधी ने कल साफ कह दिया था कि, वो अध्यक्ष पद पर नहीं रहेंगे पार्टी अपने विकल्प खोज ले. लेकिन कांग्रेस के तमाम नेता राहुल गांधी को मनाने में लगे थे. सुबह की अहमद पटेल, प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी. कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि, राहुल गांधी कुछ शर्तों के साथ अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिए मान गए हैं.

पेपर लीक होने के बाद MBA व B-LIB की प्रवेश परीक्षाएं निरस्त, अब इस दिन देना होगा Test

अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ने रखी शर्त
राहुल गांधी लगातार अपना इस्तीफा वापस ना लेने की बात कर रहे थे. लेकिन सुबह अहमद पटेल और प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंचे और राहुल गांधी को मनाने की भरपूर कोशिश की. सूत्रों के मुताबिक अहमद पटेल ने राहुल गांदी से कहा कि, अभी कोई ऐसा विकल्प नहीं मिल रहा है जो कांग्रेस की कमान संभाल सके. इस सबके बाद राहुल गांधी मान तो गए लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी है कि, वो जो चाहें पार्टी और संगठन में बदलाव कर सकते हैं.

CWC की बैठक में भी राहुल ने रखी थी ये शर्त
दो दिन पहले ही जब राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की बात कही थी तो आनन-फानन में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में सोनिया गांधी प्रियंका गांधी, अहमद पटेल, गुलाम नबी आजाद सरीखे तमाम दिग्गज शामिल हुए थे तब भी राहुल गांधी अपने इस्तीफे पर अड़े थे. नए अध्यक्ष की बात कहते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि, गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष नहीं होगा. प्रियंका गांधी का भी कोई नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे नहीं करेगा. तब राहुल गांधी ने अगली वर्किंग कमेटी तक नए नामों पर विचार करने को कहा था इसके बाद राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के. राजू और अजय माकन का नाम सुर्खियों में रहा था. आज भी राहुल गांधी अशोक गहलोत और सचिन पायलट से मुलाकात है, सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी राजस्थान में सरकार की कमान सचिन पायलट को देकर अशोक गहलोत को कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष या राजनीतिक सलाहकार बना सकते हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *