88 लाख वसूलने को लखनऊ में 57 प्रदर्शनकारियों के पोस्टर, अखिलेश यादव ने कही ये बात

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ: राजधानी लखनऊ (LUCKNOW) में लगे पोस्टर की चर्चा पूरे प्रदेश ही नहीं देश में भी हो रही है. दरअसल, नागरिकता संशोधन बिल (CAA) को लेकर राजधानी लखनऊ (LUCKNOW) में हुए विरोध-प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 57 लोगों की तस्वीर वाले होर्डिंग लगाए गए हैं. दरअसल, 19 दिसंबर को यहां CAA को लेकर बवाल मचा था.

होनी है 88लाख की वसूली
इन 57 लोगों की तस्वीर के साथ-साथ नाम और पते के साथ सार्वजनिक की गई हैं. गुरुवार की रात ये होर्डिंग उन इलाकों में लगवाए गए हैं जहां प्रदर्शनकारियों ने बवाल और तोड़फोड़ की थी. जिलाधिकारी का कहना है कि, अगर तय समय पर इन लोगों ने जुर्माना नहीं चुकाया तो कुर्की की जाएगी. प्रशासन ने हसनगंज, हजरतगंज, केसरबाग और ठाकुरगंज इलाके में 57 लोगों से 88 लाख 62 हजार 537 रुपए वसूले जाने की बात भी कही है. डीएम का कहना है कि, इससे बाकी लोगों को भी सबक मिलेगा.

अखिलेश यादव ने कही ये बात
होर्डिंग को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने कहा है कि, ‘ये किसी लोकतांत्रिक सरकार का काम नहीं हो सकता है कि वह अपने नागरिकों को संविधान प्रदत्त अधिकारों से वंचित करे और बिना अदालती निर्णय के उन्हें सार्वजनिक रूप से अपराधी घोषित कर दे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *