UP BEd Counselling 2021: यूपी बीएड काउंसलिंग आज से शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अपना लखनऊ जॉब्स/एजुकेशन होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली. UP BEd JEE counselling 2021: उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन (UP BEd Counselling 2021) आज 17 सितंबर से शुरू हो गई है. इसका आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा कराया जा रहा है. योग्य उम्मीदवार 20 सितंबर तक राउंड 1 काउंसलिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. उम्मीदवार UP BEd JEE counselling 2021 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.

बता दें कि जिन उम्मीदवारों की रैंक 1 से 75000 के अन्दर है, वे ही राउंड-1 काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे. लखनऊ विश्वविद्यालय 25 सितंबर, 2021 को राउंड-1 के लिए सीट आवंटन सूची जारी करेगा. उम्मीदवारों को अपनी सीटें कन्फर्म करनी होगी और 26 से 28 सितंबर तक शुल्क का भुगतान करना होगा.

UP BEd Counselling 2021: 4 चरणों में होगी काउंसलिंग
UP Bed counselling 2021 कुल 4 चरणों में आयोजित की जाएगी. गौरतलब है कि 6 अगस्त को आयोजित हुई इस परीक्षा में 5 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. राउंड 1 काउंसलिंग की पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

UP Bed counselling 2021: फेज 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
-लखनऊ विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं.
-‘जेईई बी.एड.’ पर जाएं. 2021-23 काउंसलिंग का विकल्प मुख्य पृष्ठ पर उपलब्ध है.
-अब ‘काउंसलिंग लॉगिन’ चुनें और यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें.
-आवेदन पत्र भरें और ऑनलाइन मोड के माध्यम से लागू शुल्क का भुगतान करें.
-आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें.
-भविष्य के संदर्भ के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का एक प्रिंट लें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *