अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश की सत्तासीन योगी सरकार की मुश्किलें साल खत्म होने के बाद भी जस की तस बनीं हुई हैं और ऐसा लग रहा है कि 2019 में सरकार की मुश्किलें कम होने की बजाय और बढ़ने ही वाली हैं. एक तरफ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला गर्माया हुआ है, तो दूसरी तरफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में सरस्वती मंदिर बनवाने की मांग उठी है.
एएमयू के छात्र नेता अजय सिंह ने कैंपस में सरस्वती मंदिर बनवाने के लिए कुलपति को एक पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, अजय सिंह ने कुलपति को लिखे गए खत में कहा है कि अगर कैंपस में सरस्वती मंदिर का निर्माण होता है तो यह छात्रों के भविष्य के लिए फायदेमंद होगा और ऐसा करने से रिजल्ट अच्छा आएगा.
नोएडा नमाज पर भड़के अजय
एएमयू में सरस्वती मंदिर बनवाने मामले की जानकारी देने के बाद अजय सिंह ने नोएडा में नमाज अदा करने से रोके जाने पर कहा कि यह गलत है. उन्होंने कहा कि नोएडा में नमाज को लेकर हंगामा एवं बयानबाजी करने वाले छात्र संघ के नेता इतने ही सहिष्णु हैं तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस में अपने हिंदू भाईयों के लिए एक मंदिर क्यों नहीं बनवा देते.
पहले भी कई मामलों को लेकर हुआ है विवाद
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कई मामलों को लेकर विवादों में रही है. इसी साल के शुरुआती महीनों में यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद के कुछ वक्त बाद ही जम्मू कश्मीर के छात्रों ने भी यूनिवर्सिटी में विवाद किया था.
एक नजर इधर भी…
अगर आपकी भी है गाजियाबाद में मिठाई की दुकान, तो हो जाइए इन लोगों के सावधान
नमाज ना अदा कर सके मुस्लिम लोग, इसलिए पार्कों का किया गया ये हाल
