राम मंदिर मामला : सुप्रीम कोर्ट के जजों पर भड़के बीजेपी नेता, कहा…

अपना एनसीआर

नई दिल्ली : पूरे देश में गर्माए राम मंदिर निर्माण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है. शिवसेना समेत बीजेपी की सभी विरोधी पार्टियां लोकसभा चुनावों से पहले सरकार बनाने का दवाब बनाए हुए है. इधर, जनता सरकार से मंदिर निर्माण के लिए अलग से अध्यादेश की मांग पर अड़ी है. इस बीच भाजपा के नेता इंद्रेश कुमार ने अपने एक बयान में सुप्रीम कोर्ट की बैंच को निशाने पर लिया है. उन्होंने इशारों ही इशारों में सुप्रीम कोर्ट की बैंच पर कई आरोप मढ़ दिये हैं.

यह भी पढ़ें : ओवैसी ने दिया केंद्र सरकार को चैलेंज, कहा- ’56 इंच का सीना है तो राम मंदिर पर अध्यादेश लाकर दिखाओ’

इन्द्रेश कुमार ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘मैंने नाम नहीं लिया है, क्योंकि भारत के 125 करोड़ लोग उनके नाम जानते हैं, 3 जजों की एक बेंच वहां थी. उन्होंने देरी की, इसे नकारा, इसका अपमान किया. यह उन्होंने अनुचित किया है.’

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार कुमार ने कहा, हो सकता है सरकार के आदेश लाने के खिलाफ कोई सुप्रीम कोर्ट जाएगा, तो चीफ जस्टिस उसे स्टे भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, अयोध्या मुद्दे की सुनवाई टलने से लोग नाराज हैं.

यह भी पढ़ें : उत्तरप्रदेश की ये परीक्षाएं भी खट-खटाएंगी हाईकोर्ट का दरवाजा !

उनमें सुप्रीम कोर्ट के 2-3 जजों (बेंच) को लेकर गुस्सा है. लोगों को अभी भी न्यायपालिका पर भरोसा है.मगर 2-3 जजों की वजह से न्यायपालिका, अदालत का अपमान हो रहा है. इस मामले की सुनवाई जल्द होनी चाहिए. इसमें क्या समस्या है?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *