आज नवरात्रि का सातवां दिन है. इस दिन मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि मां की पूजा की जाती है. मां दुर्गा के नौ रूपों की नवरात्रि के नौ दिनों में पूजा की जाती है. मां के हर स्वरूप का अलग ही एक महत्व होता है. नवरात्रि में हर घर और मंदिर में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. मां कालरात्री का स्वरूप बहुत ही भयानक है. मां के शरीर के रंग बहुत ही काला है. ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा उपासना करने से भक्तों को शत्रुओं पर विजय का आर्शीवाद मिलता है. मां अपने भक्त की काल से भी रक्षा करती हैं.
इस तरह से करें मां भगवती के सातवें स्वरूप की पूजा
मां कालरात्रि की पूजा में सबसे पहले धूप और दीपक जलाएं. जिसके बाद मां को लाल फूल चढ़ाएं. मां को लाल चुनरी जरूर चढ़ाए. मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां भगवती को केले और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. कहा जाता है गुड़ से बने पकवान मां कालरात्रि को बेहद ही पसंद होते हैं. इसके अलावा उन्हें नारियल का लड्डू चढ़ाने से भी मां कालरात्रि प्रसन्न होती हैं. मां कालरात्रि को नारियल का लड्डू और गुड़ का कोई पकवान जरूर चढ़ाएं. मां को पीला झंडा चढ़ाकर इसे अपनी छत पर लगाएं.
यह भी पढ़ेंः सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों का दौर जारी, अबकी बार इस परीक्षा का पेपर हुआ आउट
करें ये उपाय
आप अगर किसी कारण से परेशान हैं तो अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए आज इस उपाय को करें इससे सभी शत्रुओं और कष्टों से छुटकारा मिल जाएगा. इसके लिए धूप और दीप को जलाकर मां को लाल चुनरी चढ़ाएं औप फल और प्रसाद भी चढ़ाएं. इसके बाद लाल तिकोना झंडा मां को अर्पित करें. फिर इसे इपने घर की छत पर लगाएं. इसके अलावा आप अगर अपने दुश्मनों पर विजय पाना चाहते हैं तो मां कालरात्रि को चांदी से बना हुआ त्रिशूल अवश्य चढाएं. ऐसा करने से आपको हमेशा के लिए शत्रुओं से छुटकारा मिल जाएगा.
