लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया गया है. इस फेरबदल में यूपी के एक दर्जन आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है. जिसमें कई डीएम और मंडलायुक्त शामिल है.
आज जिन अफसरों का तबादला हुआ है उसमें नवदीप रिनवा मंडलायुक्त अयोध्या, उमेश प्रताप सिंह डीएम शाहजहांपुर, इंद्रविक्रम सिंह डीएम बलिया, अमृत त्रिपाठी डीएम आजमगढ़, अरुण कुमार डीएम मऊ, एमपी अग्रवाल मंडलायुक्त देवीपाटन, अदिति सिंह अपर आयुक्त वाणिज्य, राकेश मिश्रा डीएम अमेठी, हरि प्रताप शाही विशेष सचिव नियुक्ति , राजेश कुमार स्टाफ अफसर मुख्य सचिव बनाया गया है.
ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए
