UPTET EXAM 2018: यूपीटीईटी उम्मीदवार ये खबर जरुर पढ़े, इन नियमों की ना करें अनदेखी

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/इलाहाबाद: 18 नवंबर को होने वाली  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)  में अब बहुत कम समय बचा है और बोर्ड पहले ही  यूपीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड (UPTET Admit Card) जारी कर चुका है. जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है. वे अपना एडमिट कार्ड यूपीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

क्या है परीक्षा का टाइम टेबल?

दरअसल, यूपीटीईटी की ये परीक्षा (UPTET Exam) 18 नवंबर को 2 शिफ्टों में होगी. सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30  बजे तक पहली शिफ्ट रहेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 तक होगी.  ध्यान रहे इस परीक्षा में एक गलती भी आपको बेहद भारी पड़ सकती है. ऐसे में परीक्षा देते समय सावधानी बरतें. चलिए अब आपको इस परीक्षा से जुड़ी और अधिक जानकारियां बता देते हैं.

परीक्षा केंद्र में कितने आई प्रूफ ले जाने होंगे?
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Exam) में बैठने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के आलावा 2 और आईडी प्रूफ साथ ले जाने होंगे. परीक्षार्थी को आवेदन के समय इस्तेमाल किया गया अपना ओरिजनल आईडी प्रूफ लेकर एग्जाम हॉल जाना होगा. इसके अलावा बीटीसी या बीएड के किसी भी सत्र की कोई भी ओरिजनलमार्कशीट भी ले जानी होगी.

परीक्षा कक्ष 30 मिनट पहले ही खोले जाएंगे

इस परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं. क्योंकि, अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने बताया कि परीक्षा कक्ष परीक्षा से 30 मिनट पहले ही खोले जाएंगे. देर से आने पर परेशानी हो सकती है. ऐसे में उम्मीदवार देर न करके समय पर ही केंद्र पहुंचे.

अगर की ऐसी गलती तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा
इस परीक्षा में सभी  परीक्षार्थियों का रोल नंबर उनकी सीट पर लिखा होगा. परीक्षार्थियों को उसी के मुताबिक अपनी सीट पर बैठना होगा. अगर कोई परीक्षार्थी चेकिंग के दौरान अपनी सीट पर बैठा नहीं मिला तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा.

इन चीजों को ले जाने से करें परहेज
UPTET Exam में बैठे उम्मीदवार मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र नहीं ले जा सकेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *