सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुजरात की एक ज्वैलरी शाप के कारखाने से हाथ साफ कर लाखों रुपये कीमत के सोना जेवरात उड़ाने वाले एक चोर (आरोपी) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस ने आरोपी के पास चोरी किये गए लाखों रुपए कीमत के जेवरात बरामद किए हैं.
ऐसे पुलिस की दबिश में आया चोर
पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर अनुराग वत्स ने बताया कि जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम का सर्च आपरेशन चल रहा था. पुलिस टीम सीओ सिटी श्याम देव के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम संयुक्त रूप से रात के समय सर्च आपरेशन में थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर चोर बस स्टाप के दक्षिणी गेट के पास खड़ा है और किसी बड़ी चोरी की किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
बेरोजगारों के महागठबंधन ने सरकार के सामने रखी शर्त ‘आप हमारे साथ तो हम आपके साथ’

सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी की पहचान सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़हा गांव निवासी मोहन गुप्ता पुत्र रामनेवल गुप्ता के रुप में हुई.
इलाहाबाद के बाद यूपी के मुसलमानों का नाम बदलेगी सरकार?
ऐसे हुआ चोरी का खुलासा
पकड़े गए आरोपी मोहन गुप्ता ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह गुजरात के सूरत जिले मे स्थित “किरण जेम्स ज्वेलरी कारखाने में काम करने के दौरान उसने अपने साथियो के साथ मिलकर कारखाने से लाखों रुपये कीमत का सोना चुराया था और चुराए हुए सोने से आभूषण बनवाए.
सुल्तानपुर से नीतिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
