नई दिल्ली : सलमान खान, अक्षय कुमार की फिल्म में कादर खान का वो किरदार आपको जरूर याद होगा जो कभी अंधा, तो कभी बहरा तो कभी बच्चा बन जाता था. जितना मजेदार कादर खान का वो रोल था, उतनी ही मजेदार आजकल देश में भगवान हनुमान के नाम पर होने वाली टिप्पणी होती जा रही है.
दलित और मुस्लिम के बाद एक राजनेता ने हनुमान को गुर्जर बताया है. दरअसल, मेरठ में रविवार को एक रैली का आयोजन किया गया था. इस दौरान मुखिया गुर्जर ने कहा कि महात्मा गांधी चाहते तो सरदार पटेल प्रधानमंत्री बनते और भगतसिंह को फांसी नहीं होती. मुखिया गुर्जर के बिगड़े बोल यही नहीं रुके. उन्होंने हनुमान जी की जाति बताते हुए उन्हें गुर्जर बिरादरी का बताया.
महात्मा गांधी पर भी टिप्पणी
इसके बाद मुखिया गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी की और उन्हें अंग्रेजों के पिट्ठू बताया.
कई राज्यों से पहुंचे लोग
बता दें कि इस गुर्जर अधिकार रैली में जम्मू कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान आदि राज्यों से गुर्जर समाज के लोग पहुचे थे. इस दौरान मुखिया गुर्जर ने भारतीय सेना में गुर्जर रेजीमेंट की स्थपना, मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर का नाम कोतवाल धन सिंह गुर्जर के नाम पर करने और समाज को अति पिछड़े वर्ग के तहत पांच प्रतिशत आरक्षण देने की सरकार से मांग की.
