नई दिल्ली. देशभर में आज यानि की 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day 2021) मनाया जा रहा है. हालांकि इस बार कोरोना के कारण ज्यादा बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया है, लेकिन ये दिन हर भारतवासी के लिए बेहद खास है. इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को Facebook, Whatsapp या अन्य सोशल मीडिया पर Messages के जरिए देशभक्ति के जज्बे से भरी शुभकामनाएं भेज सकते हैं.
तिरंगा देश की शान है
हर भारतीय का स्वाभिमान है
यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है
तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है
जय हिन्द। जय भारत।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं
वह हृदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं.
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!
वतन है मेरा सबसे महान
प्रेम सौहार्द का दूजा नाम
वतन-ए-आबरू पर है सब कुर्बान
शांति का दूत है मेरा हिन्दुस्तान !
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक तुझमें जान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
