Independence Day 2021: UP आजादी के रंग में डूबा उत्तर प्रदेश, CM योगी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

लखनऊ. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2021) के मौके पर पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है. इस खास मौके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (CM Yogi Adityanath) स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. 75वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को सुबह 9 बजे विधानभवन प्रांगण में ध्वाजारोहण करेंगे.

इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, देश की स्वाधीनता हेतु अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले असंख्य अनाम बलिदानियों की पावन स्मृति को संजोने का महापर्व है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’… आइए, स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर हम सभी अपने अनाम बलिदानियों के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को धारण करने की शपथ लें. जय हिंद!

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी दी शुभकामनाएं
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुभकामना संदेश में स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की. आजादी के अमृत महोत्सव पर देश के उन ज्ञात एवं अज्ञात महान देशभक्तों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने आजादी की जंग में अपने प्राणों की आहुति दी. आजादी का महोत्सव देश के महान सपूतों के सपने को पूरा करने का संकल्प है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *