घने, मजबूत और लंबे बाल चाहिए, तो अपनाइए ये टिप्स नहीं होना पड़ेगा निराश

लाइफस्टाइल/हेल्थ होमपेज स्लाइडर

बालों से आपकी खूबसूरती में इजाफा होता है लेकिन जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा दे आप उसकी देखभाल में कोई कमी तो नहीं रखते. हर लड़की की ये चाहत होती हैं कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत हों लेकिन हर बार और किसी के साथ ऐसा नहीं हो पाता. लंबे और चमकीले बाल किसी किसी के हिस्से ही आ पते हैं और आज की लाइफ स्टाइल और वातावरण में बालों के गिरने की शिकायत आम है.

इस भागदौड़ भरी लाइफ में समय भी कम है और काम ज्यादा ऐसे में हम कैसे अपने बालों का ध्यान रख सकते हैं. आइए इस प्रॉब्लम को आज सुलझाते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर किन उपायों से हम अपने बालों को मजबूती दे सकते हैं और कैसे इन्हें चमकीला और घना बना सकते हैं. आज हम आपको कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.

टिप्स जो करेंगे आपकी मदद

दही का इस्तेमाल जिससे कि हम अपने बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रख सकते हैं. दही में एंटी फंगल गुण मौजूद रहते हैं जो हमारे बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं. आइए इसके इस्तेमाल को विस्तार से जानें.

ऑलिव ऑयल और दही

ऑलिव ऑयल और दही को मिलकर आप अपने बालों के लिए पेस्ट तैयार कर सकते हैं और बालों को टूटने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है.

ये है पूरी सामग्री

1 चम्मच ऑलिव ऑयल
1 कप दही
1 चम्मच नींबू का रस
2 कप पानी

इस्तेमाल करने की विधि को भी जानिए

सबसे पहले दो कप पानी में एक नींबू का रस मिलालें और अलग रखें.
अब आप दही और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिलाएं.
ऑलिव ऑयल और दही के मास्क को करीब 45 मिनट तक बालों में लगाकर छोड़े.
ठंडे पानी से बालों को धोएं और फिर शेम्पू से भी बालों को साफ करें.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *