बुलन्दशहर. बुलन्दशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी उर्मिला कौशिक ने बुलंदशहर एसएसपी से लगाई इंसाफ की गुहार कोरोना काल में हुई पति की मौत के बाद से ही पति का छोटा भाई विजय कौशिक हम लोगों पर जुल्म व मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं जबरन हमारे कारोबार पर कब्ज़ा कर लिया है और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी देते हैं, मेरे दो नाबालिग बच्चे हैं बेटा 11वीं क्लास में पढ़ता है व बिटिया दसवीं क्लास में पढ़ती है मेरे दिवंगत पति का कारोबार व बैंक बैलेंस सब कुछ मेरे देवर ने अपने कब्जे में कर लिया है जब की मेरे पति कारोबार में 50 50 के पाटनर थे.
आरोप है कि खुर्जा निवासी विजय कौशिक ने अपने बड़े भाई की मौत के बाद पूरे कारोबार पर जबरन कब्ज़ा कर लिया है जबकि लिखित में दोनों भाई 50 50 के पार्टनर है, उर्मिला कौशिक का यह भी कहना है कि उनके देवर ने तमाम बैंक अकाउंट कॅश और कारखानों का माल भी अपने कब्जे में लिया हुआ है और हम लोग एक एक पैसे को मौहताज हैं बच्चों की स्कूल फ़ीस भरने जितने पैसे भी मेरे पास नही है, थाने चौकी और साहिब लोगो के दफ्तरों के चक्कर लगा रही हूँ पर खुर्जा पुलिस हमारी कोई मदद नही कर रही है अब ऐसे हालातों में हम कहा जाए कुछ समझ नही आता. पुलिस ने हमारी एफ आई आर तक दर्ज़ नही की है.
ये भी पढ़ेंः- Omicron Symptom: ओमिक्रॉन का ये लक्षण है बहुत ही आम, आज ही पहचानिए
इंसाफ की आस में दर-दर भटक रही महिला
आंखों में आंसू और मन में इंसाफ मिलने की आस लिए दर दर भटक रही उर्मिला कौशिक एक बार फिर एसएसपी आफिस पहुंची और एसएसपी से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई. उर्मिला कौशिक का आरोप है कि उनका देवर विजय कौशिक बीती 2 जनवरी की रात को उनके घर गया और उनके साथ गाली गलोच की व पुत्र को जान से मारने की धमकी दी .उपरांत मैंने 112 नंबर पर कॉल और विजय कौशिक धमकी देते हुए वहां से चला गया हम तीनों लोगों को अपनी जान का खतरा है .पैसे की हवस और लालच ने मेरे देवर को वहशी बना दिया है वह किसी हद तक भी गिर सकता है.
ये भी पढ़ेंः- ई-श्रम कार्ड योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे 1000 रुपये, जानिए पूरी डिटेल
वही एसएसपी बुलंदशहर ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए सीनियर अधिकारी से मामले की बारीकी से जांच कराने के आदेश दिए है पर कही न कही पीड़ित परिवार पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नही है उनका कहना है कि पुलिस अगर एक बार विजय कौशिक को धमकाकर टाइट कर दे तो हमारा हक हमे मिल जाएगा, मेरे देवर की गुंडई खुर्जा पुलिस की शह के चलते बढ़ रही है परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है.
