अवैध शराब बनाने वाले दो लोग गिरफ्तार

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

एटा: जिले के आगरा रोड स्थित हजारा नहर के पास अवैध शराब बना रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं दो आरोपी भागने में सफल रहे. इस दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद हुई है. इसके अलावा कुछ कंपनियों के लेबल तथा ढक्कन भी मौके से मिले हैं. वहीं मौके से 2 गाड़ियां भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली हैं.

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

दरअसल बीती रात आबकारी विभाग तथा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हजारा नहर के पास अवैध रूप से बनाई जा रही नकली शराब का भंडाफोड़ हुआ है. बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम और आबकारी विभाग की टीम ने छापामारी की. जब टीम मौके पर पहुंची तब चार लोग अवैध रूप से शराब बना रहे थे. पुलिस टीम को आता देख मौके से दो आरोपी फरार हो गए, जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

अपना उत्तर प्रदेश के लिए एटा से संवाददाता आसिफ की रिपोर्ट

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *