अलीगढ़: मौजूदा दौर में सोशल मीडिया की पहुंच और ताकत किसी से छिपी नहीं है. सियासी दल तो सोशल मीडिया को अपना मजबूत हथियार बना चुके हैं. वहीं कांग्रेसी कुनबा भी सोशल मीडिया को सियासी पलटवार और प्रहार का हथियार बनाने की कवायद में जुट गया है. इसी सिलसिले में यूपी कांग्रेस मीडिया सेल की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक अलीगढ़ पहुंची और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के मह्त्वपूर्ण मंत्र भी दिए . पंखुड़ी पाठक ने कहा कि, आज के वक्त में अपनी आवाज उठाने और लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है।
कार्यकर्ताओं से रूबरु हुईं पंखुड़ी
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया सेल की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक ने महानगर के मैरिस रोड स्थित एक मैरिज होम में कांग्रेस के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की.,जिसमें सोशल मीडिया को कैसे मजबूत किया जाए ? आमजन की समस्याओं को सोशल मीडिया के माध्यम से किस प्रकार उठाया जाए ? कार्यकर्ताओं को किस प्रकार संगठन से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाए? और कांग्रेस की विचारधारा को लोगों तक कैसे ज्यादा से ज्यादा पहुंचाया जाए ? इस पर व्यापक चर्चा की गई ।
टोल फ्री नबर जारी हुआ
युवाओं और तमाम लोगों को कांग्रेस से जोड़ने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया. यानि जो भी कांग्रेस के सोशल मीडिया वारियर्स बनना चाहते हैं वो इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके कांग्रेस के सोसल मीडिया वारियर्स बन सकते हैं, उन्होंने कहा कि हर जिले में सोशल मीडिया के एक हजार वॉरियर्स बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जबकि कई जिलों में यह लक्ष्य पूरा भी हो चुका है.
बीजेपी ने किया दुष्प्रचार और दुरुपयोग
सोशल मीडिया क उपयोग पर पंखुड़ी पाठक ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल अपने हितों में करते हुए खूब दुष्प्रचार किया. लेकिन अब कांग्रेस इसी सोशल मीडिया को धारदार हथियार बनाकर बीजेपी के ऊपर वार करेगी. संगठन की मजबूती के लिए उनकी नेता प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जी जान से जुटे हैं.
कौन-कौन रहे मौजूद
कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल की इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव रूही जुबैरी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद, मनोज कुमार सिंह, दानिश आजम, शत्रुघ्न सिंह चौहान, रामगोपाल रैना, गौरांग देव चौहान, जियाउद्दीन राही, अनवर अकील, शिवम सैनानी, राजवीर सिंह प्रजापति, सागर सिंह तौमर, अनीता करौतिया, मुहम्मद फरहान खान, मुहम्मद शारिक और राजा भूप सिंह समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
