लखनऊ : अफसरों को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी के बीच रविवार को शासन ने 19 आइएएस और 15 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें ज्यादातर तबादले विकास से जुड़े विभागों से संबंधित हैं. नगर निगम और विकास प्राधिकरण से संबंधित अफसरों के अलावा प्रतापगढ़, आजमगढ़, अंबेडकरनगर, बदायूं और सोनभद्र जिले में नए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) तैनात किये गये हैं. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नउ सचिव की तैनाती की गई है जबकि गृह विभाग समेत कई विशेष सचिव बदले गये हैं. कई प्रतीक्षारत अफसरों को भी तैनाती मिली है. इस तैनाती को लोकसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है. दो जिलाधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गये हैं.
आइएएस अफसरों के तबादले
नाम – वर्तमान तैनाती – नवीन
1. डॉ. काजल- प्रतीक्षारत – निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ.
2. श्री प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव- प्रबंधक निदेशक, यूपी डेस्को – विशेष सचिव, गृह.
3. सुनील कुमार वर्मा – सीडीओ, सोनभद्र – नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान, उप्र.
4. श्रुति सिंह – विशेष सचिव, कृषि – एमडी, उप्र मेडिकल, सप्लाई कारपोरेशन, लखनऊ.
5. राजेंद्र प्रताप पांडेय – प्रतीक्षारत – विशेष सचिव, गृह.
6. राजकमल यादव – सीडीओ, प्रतापगढ़ – विशेष सचिव, सचिवालय प्रशासन.
7. कृष्ण कुमार – अपर आयुक्त, अलीगढ़ – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा.
8. सी. इंदुमती – विशेष सचिव, पर्यटन – अपर गन्ना आयुक्त, उप्र.
9. नेहा शर्मा – डीएम, फीरोजाबाद – नगर निगम, फीरोजाबाद का अतिरिक्त प्रभार.
10. केदारनाथ सिंह – एमडी, उप्र लघु उद्योग निगम, कानपुर – विशेष सचिव, पर्यटन.
11. अनिल कुमार मिश्र – विशेष सचिव, कार्यक्रम कार्यान्वयन – निदेशक, राज्य पोषण मिशन.
12. श्रीश चंद्र वर्मा – अपर श्रमायुक्त, कानपुर नगर – अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा.
13. चंद्रभूषण सिंह – जिलाधिकारी, अलीगढ़ – उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अलीगढ़, का अतिरिक्त प्रभार.
14. भावना श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण- एमडी, उप्र लघु उद्योग निगम, कानपुर.
15. शमीम अहमद खान – विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग – अपर आयुक्त, अलीगढ़.
16. फैसल आफताब – अपर आयुक्त, अलीगढ़ – अपर श्रमायुक्त, उप्र, कानपुर.
17. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी – प्रतीक्षारत – विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग.
18. राम मनोहर मिश्रा – नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान – विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग.
19. अवनीश कुमार शर्मा – नगर आयुक्त, मुरादाबाद – विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग.
पीसीएस अफसरों के तबादले
1. धीरेंद्र प्रताप सिंह – एमडी यूपी एग्रो – सीडीओ प्रतापगढ़.
2. देवी शरण उपाध्याय – अपर आयुक्त, चित्रकूटधाम – सीडीओ, आजमगढ़.
3. अनूप कुमार श्रीवास्तव – निदेशक, राज्य पोषण मिशन – सीडीओ अम्बेडकरनगर.
4. रमेश चंद्र – एडीएम मथुरा – सीडीओ, बदायूं.
5. महेंद्र कुमार मिश्र – संयुक्त सचिव, एलडीए – सीडीओ, सोनभद्र.
6. मनोज कुमार सिंह – नगर मजिस्टे्रट, मथुरा-प्रभारी मंदिर परिसर, मथुरा का अतिरिक्त प्रभार.
7. हरीलाल यादव – प्रतीक्षारत – अपर आयुक्त, बरेली मंडल.
8. राजेंद्र प्रसाद सिंह – विशेष सचिव, सूचना – संयुक्त प्रबंधक निदेशक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ.
9. मनोज कुमार – विशेष सचिव, उच्च शिक्षा – सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग.
10. रवींद्र पाल सिंह – नगर आयुक्त, फीरोजाबाद – एमडी, यूपी एग्रो.
11. लालजी मिश्र – एसडीएम, इटावा – अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज.
12. कमलेश कुमार सिंह – सीडीओ, आजमगढ़ – अपर आयुक्त, देवीपाटन.
13. विजय नारायण पांडेय – एडीएम, चित्रकूट – मुख्य महाप्रबंधक, राज्य सड़क परिवहन निगम.
14. राजकुमार मित्तल -एसडीएम, मथुरा – सहायक नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन.
15. गंभीर सिंह -एसडीएम, बलिया – सहायक नगर आयुक्त, मुरादाबाद.
इनपुट-एजेंसी से भी….
