अयोध्या सीट से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी, मौजूदा विधायक बोले सीट…

अपना चुनाव अपना लखनऊ बिना श्रेणी होमपेज स्लाइडर

लखनऊ/अयोध्या: 2019 के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश (Uttarpradesh) में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है. तमाम अटकलों के बीच एक अटकल ये भी निकल कर सामने आ रही है कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(YOGI ADITYANATH) 2022 के विधानसभा चुनाव में अयोध्या (AYODHYA) से चुनाव लड़ सकते हैं. इन अटकलों के बाद अब प्रदेश के सियासी हलकों में भी हलचल शुरु हो गई है. इस खबर के बीच अयोध्या के वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता (MLA VED PRAKASH GUPTA) ने भी बड़ा बयान दिया है।

वर्तमान विधायक का बयान…

अयोध्या के वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता (MLA VED PRAKASH GUPTA) ने कहा कि, अगर मुख्यमंत्री अयोध्या(AYODHYA) से विधान सभा चुनाव लड़ते हैं तो यह अयोध्या की जनता के लिए गर्व की बात होगी. मैं सीएम योगी के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हूं. उन्होंने आगे कहा कि हालांकि इस बार बीजेपी सिटिंग विधायकों के टिकट में फेरबदल करेगी, संभावना है कि अयोध्या से सीएम योगी आदित्यनाथ खुद चुनाव लड़ सकते हैं ।

अयोध्या के दौरे पर सीएम योगी
वही रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ (YOGI ADITYANATH) ने अयोध्या का दौरा किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1:00 बजे अयोध्या (AYODHYA) पहुंचे. जहां दर्शननगर दशरथ मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय का निरीक्षण किया. साथ ही कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के हालात से बचने के लिए किस तरीके की प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं उसकी समीक्षा भी करेंगे. सीएम ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी करेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *