दिल्ली/लखनऊ: देश के मशहूर शायर और युवा दिलों की धड़कन इमरान प्रतापगढ़ी अब आपको नए किरदार में नजर आ सकते हैं. अपनी शायरी से देश, सरकार, समाज और सिस्टम को झकझोर कर रखने वाले इमरान प्रतापगढ़ी अब सियासत में कदम रख सकते हैं.
इमरान-प्रियंका गांधी की मुलाकात
इमरान प्रतापगढ़ी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की मुलाकात दिल्ली में हुई. दिल्ली में हुई इस मुलाकात के बाद देश प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चाओं की चाल तेज हो गई है.
सपा-बसपा गठबंधन में शामिल हुई RLD, इतनी सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव
मुरादाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं इमरान
प्रतापगढ़ के रहने वाले शायर इमरान प्रतापगढ़ी की प्रियंका गांधी की मुलाकात यूं ही नहीं है. बल्कि राजनीति के गलियारों में इस मुलाकात के मायने बहुत अहम हैं. क्योंकि, इमरान प्रतापगढ़ी के मुरादाबाद से चुनाव लड़ने की चर्चाएं बहुत तेज हैं. और अगर कांग्रेस इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाती है तो मुरादाबाद सीट उसकी झोली में आसानी से आ सकती है.
राहुल गांधी के करीबी हैं इमरान
इमरान खान की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चाएं तो हमेशा से रही है. पहले उन्हें आम आदमी पार्टी से राज्यसभा जाने की चर्चाएं खूब रही थीं. कहा तो ये भी जाता है कि, इमरान प्रतापगढ़ी राहुल गांधी के भी करीबी है. इमरान प्रतापगढ़ी और राहुल गांधी की तस्वीरें इस बात की तस्दीक भी करती रही हैं. अब प्रियंका गांधी से मुलाकात के भी अपने मायने हैं.
इमरान प्रतापगढ़ी की खासियत क्या
कांग्रेस अगर इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाती है तो उनके लिए वो एक मजबूत उम्मीदवार होंगे. दरअसल, इलाहाबाद विश्विद्यालय से पढ़े लिखे इमरान यूपी की नब्ज बखूबू समझते हैं. प्रदेश ही नहीं वो देश में भी एर जाना पहचाना चेहरा हैं. युवाओं के बीच उनका क्रेज किसी से छिपा नहीं है. इमरान तमाम सामाजिक कार्यों में भी लगे रहते हैं. हाल ही मैं उन्होंने शहीद की कैंसर पीड़ित मां के इलाज का खर्च उठाने का ऐलान किया और उनके परिवार से मुलाकात भी की थी.
