प्रतापगढ़/चंदौली: पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के लिए पूरे देश में गम का आलम है. जगह-जगह शोक सभा-कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. लेकिन उन शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि जो जांबांज देश के लिए शहीद हो गए हैं अब उनके परिवारों की मदद की जाए.
इमरान प्रतापगढ़ी ने दिखाया बड़ा दिल
शायरी के मंच से भी गरीब-मजलूम की आवाज उठाने वाले मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने शहीदों की मदद का सबसे अनोखा और शानदार तरीका अपनाया है. इमरान प्रतापगढ़ी ने शहीद अवधेश यादव की मां की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाए हैं.
यह भी पढ़ें : शहीद की पत्नी बोलीं, शहादत से कुछ नहीं होता, सरकार हो या प्रशासन सब स्वार्थी
शहीद अवधेश की कैंसर पीड़ित मां का कराएंगे इलाज
दरअसल, शहीद अवधेश यादव की मां कैंसर से पीड़ित हैं. बीते मंगलवार को अवधेश यादव गर आए थे और अपनी मां से कैंसर के इलाज का वादा करके गए थे. लेकिन वक्त को कुछ और मंजूर था. अवधेश यादव कश्मीर के पुलवामा हमले में शहीद हो गए. अब वो जब इस दुनिया में नहीं रहे हैं तो इमरान प्रतापगढ़ी ने शहीद अवधेश यादव की मां के कैंसर का इलाज कराएंगे. इमरान प्रतापगढ़ी का कहना ह कि, वो शहीद अवधेश यादव की मां का बेहतर से बेहतर इलाज कराएंगे. इस काम में उनके विधायक दोस्त आरिफ मसूद भी सहायता करेंगे. देश के मशहूर शायर इमरान जल्दी ही शहीद अवधेश की मां से मिलने भी जाएंगे और उनकी मां का इलाज शुरू कराएंगे.
यह भी पढ़ें : पुलवामा मामले पर बोले अखिलेश यादव, देश को बुलेट ट्रेन नहीं, जवानों को बुलट प्रूफ जैकेट की जरूरत
बीते मंगलवार को ही गए थे शहीद अवधेश
दरअसल, चंदौली के ग्राम बहादुरपुर निवासी अवधेश यादव कश्मीर में हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए अवधेश यादव बीते मंगलवार को ही घर से गए थे. उनकी शहादत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर थी. पिता हरिकेश यादव कभी रोते कभी खुद को संभालते हुए कहते कि, उन्हें बेटे की शहादत पर गर्व है. शहीद अवधेश की पत्नी शिल्पी उर्फ शगुनिया इस हाल में भी अपनी सास को संभालती दिखीं. कैंसर से पीड़ित मां को रो-रोकर बुरा हाल था. वो तो रोते रोते बेटे को पुकारते हुए कह रही थीं कि, अवधेश आइजा बेटा,मानजा बेटवा, शगुनिया के का जवाब देईब.

हर कोई कर रहा इमरान प्रतापगढ़ी की तारीफ
इमरान प्रतापगढ़ी की शायरी को समाज का आइना कहा जाता है. उनकी शायरी में समाज के लिए सीख और सिस्टम के लिए गुस्सा होता है. गरीब और जरुरतमंद के लिए वो बड़ी आवाज बनते हैं. हरियाणा, राजस्थान में मॉबलिंचिंग के शिकार बने लोगों के परिवारों की मदद करने में आगे रहे हैं. नजीब की मां को इंसाफ दिलाने के लिए के लिए वो हर मंच से आवाज उठाते रहे हैं. एक बार फिर उनके दिल ने एक मां के दर्द को समझा है. शहीद की मां के कैंसर के इलाज कराने के ऐलान पर हर कोई इमरान प्रतापगढ़ी की तारीफ कर रहा है. की टीम से तमाम लोगों ने दिल खोलकर उनका तारीफ की वहीं सोशल मीडिया फेसबुक ट्वीटर पर हजारों संदेश उनके इस कदम की तारीफ करते दिखे हैं.
एक नजर इधर भी…
सुनो सरकार…बेटों को शहादत पर क्या बोले शहीदों के परिवार…
कॉलेज में छात्रों से फर्जीवाड़ा, डिप्टी सीएम का करीबी है कॉलेज प्रबंधक!
