रामपुर : लोकसभा चुनावों में अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने खुद को जान का खतरा बताया है. आजम खान ने इस संबंध में जिला प्रशासन को खत लिखकर सुरक्षा की मांग की गई है. जिला प्रशासन के पास आजम खान का खत पहुंचने के बाद अब एसडीएम सदर की तरफ से एसपी को पत्र भेजा गया है और आजम खान से जान को खतरा बताया गया है.
बेटे को भी है जान का खतरा!
आजम खान द्वारा पत्र लिखे जाने के बाद उनकी पत्नी तंजीम फातिमा ने दावा किया है कि उनके बेटे को भी जान का खतरा है. रामपुर सपा नेता आज़म खां की बीबी समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सांसद तंज़ीम फातिमा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि देश भर में अराजकता का माहौल है और पश्चिम बंगाल के हालात जम्मू कश्मीर के हालात सबके सामने है रामपुर प्रशासन पर अपने पति आज़म खान और बेटा अब्दुल्ला आज़म सहित पूरे परिवार की हत्या कराने का प्रशासन पर आरोप लगाया है.
साथ ही कहा है कि मतगणना वाले दिन प्रशासन गड़बड़ी करा सकता है मैन सभी को पत्र लिखकर अवगत करवा दिया है चुनाव आयोग भी कोई संज्ञान नहीं ले रहा है.
