चिमटा, ट्रे, टॉफी, पेंसिल जानिए और क्या क्या मिला है निर्दल प्रत्याशियों को चुनाव सिंबल

अपना अलीगढ़ अपना चुनाव होमपेज स्लाइडर

अलीगढ़ : चुनाव में आयोग निर्दलियए प्रत्याशियों के लिए मुक्त चुनाव चिन्ह जारी करता है,इस बार भी आयोग ने निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए मुक्ति चुनाव चिन्ह तय कर दिए हैं, तय किए गए चिन्हों में किसी को चिमटा मिला है को किसी को ट्रे. जूतों से लेकर मौजे तक को इस बार चुनाव चिन्ह सूची में जारी किया है.

मुक्त चुनाव चिन्हों में हुई बढोत्तरी

आयोग के मुताबिक इस बार अलीगढ़ में कुल  199 चुनाव चिन्हों की सूची तय हुई है. पिछले चुनावों के मुकाबले इस बार आयोग ने चुनाव चिन्हों में काफी बढ़ोत्तरी की है, पिछले चुनाव तक 100 के करीब मुक्त चुनाव चिन्ह थे. ऐसे में अब इसमें बढ़ोत्तरी कर दी गई है. अब कुल 198 मुक्त चुनाव चिन्ह जारी किए गए हैं.

कैसे मिलते हैं चुनाव चिन्ह ?

निर्दलिय प्रत्याशियों के लिए चिन्ह देने की प्रतिक्रिया आसान नहीं है, सबसे पहले चुनाव आयोग निर्दल प्रत्याशियों के लिए हर बार मुक्त चुनाव चिन्ह जारी करती है. इसके बाद प्रत्याशी नामांकन के दौरान आयोग से तय चुनाव चिन्हों के तीन विकल्प अपने फॉर्म में भरता है. फिर प्रशासन इन तीन विकल्पों में से एक उसे प्रत्याशी के नाम से जारी कर देता है.

इस बार क्या क्या हैं चुनाव चिन्ह

19 के चुनाव के लिए जो चिन्ह तय किए गए हैं उसकी सूची में साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्किट, ईंट, शिमला मिर्च, जंजीर, चिमनी, क्रेन, ड्रिल मशीन, डंबल्स, एक्सटेंशन बोर्ड, फव्वारा, उपहार, ग्रामोफोन, हेडफोन, कुंडी, लाइटर, लंच बाक्स, माचिस की डिब्बी, माईक, नूडल्स कटोरा, कड़ाही, पैंट, मूंगफली, पेंसिल डिब्बा, पेंडुलम, पेट्रोल पंप, अनानास, करनी, पंचिंग मशीन, रोड रोलर, रूम कूलर, रूम हीटर, साबुनदानी, जुराबें, स्टैपलर, टीलर, टॉफियां, टूथपेस्ट, ट्रैक्टर चलाता किसान, ट्रे, त्रिभुज, ट्रक, टाईप कंप्यूटर, लैपटॉप, माउस, पेन ड्राइव, टीवी रिमोट, सीसीटीवी, वैक्यूम क्लीनर, रोबोट, लेडी पर्स, स्टंप्स, सेब, लूडो, हेलीकाप्टर, ब्रेड टोस्टर, कान की बालियां, फुटबॉल, हाथ गाड़ी, रेत घड़ी, केतली, फुटबॉल खिलाड़ी, रबर की मुहर, पानी का जहाज, सितार, शटर, सोफा, स्विच बोर्ड, भाला फेंक, स्पैनर, ट्यूब लाइट, चिमटा, किचन सिंक, पानी की टंकी, सूप, कटहल, अदरक, गन्ना किसान, तुरहा बजाता आदमी, मोतियों का हार, चूडिय़ां, मशीन आदि शामिल हैं.

 

 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *