02 अक्टूबर: ‘अपना उत्तर प्रदेश’ पर आज की बड़ी खबरें

अपना अलीगढ़ अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

1- यूपी विधानसभा का विषेश सत्र आज, लगातार 36 घंटे चलेगा सत्र, विपक्ष ने किया बहिष्कार, सपाई जीपीओ पर गांधी के भजन गाएंगे, कांग्रेसियों का पैदल मार्च

2- योगी सकार का प्रदेश को तोहफा 14 महानगरों के लिए 700 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 7 मेडिकल कॉलेज को भी मिली मंजूरी

3- गांधी जयंती पर बीजेपी के मंत्री औऱ विधायकों ने निकाली प्रभात फेरी, 1090 चौराहे पर सीएम योगी दिलाएंगे शपथ ।

4- अलीगढ़ में कारोबारी के अगवा मासूम की हत्या, अपराधियों ने मांगी थी 10 लाख की फिरौती, देहली गेट थाना क्षेत्र के मेलरोज बाइपास की घटना।

5- गाजियाबाद यूपी गेट पर किसानों की महापंचायत, किसान क्रांति यात्रा की सालगिरह पर जुट रहे हैं किसान, बीते साल किसानों और पुलिस के बीच हुई थी झड़प, गन्ना, बिजली समेत कई मांगों पर होगी पंचायत।

6- हमीरपुर में खनन पर रोक, NGT की रोक से खनन व्यवसाइयों में हड़कंप, 1 अक्टूबर से होना था बंद खदानों में काम।

7- यूपी में अवैध घुसपैठियों की पहचान को लेकर पुलिस मुख्यालय का मसौदा तैयार, हर जिले में बनेगा डाटा।

8- घोसी में सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज होने पर सपाईकों का प्रदर्शन सरकार और आय़ोग पर निशाना, पार्टी के सिंबल पर राष्ट्रीय अक्ष्यक्ष के साइन ना होने पर खारिज हुआ पर्चा।

9- अलीगढ़ के इगलास विधानसभा क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी सुमन दिवाकर का पर्चा खारिज, सपा और रालोद ने प्रशासन पर लगाए आरोप, सपा ने रालोद के लिए छोड़ी थी सीट।

10-शाहबेरी कांड में 4 अधिकारियों पर आफत, 2008 से 2018 तक तैनात रहे 4 अधिकारी अवैध बिल्डिंग बनवाने के दोषी, बीते साल दो अवैध बिल्डिंग गिरने से 9 लोगों की हुई थी मौत

व्हाट्सऐप पर खबरें पढ़नें के लिए क्लिक करें….

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *