LoC पर पाक ने फिर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में 5 चौकियों को भारत ने किया स्वाह

अपना लखनऊ होमपेज स्लाइडर

जम्मू : भारतीय सेना ने सीमापार से पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दी. इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ‘‘हताहत’’ हुए हैं. एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक रक्षा पीआरओ ने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए.’’

भारतीय वायुसेना ने लिया पुलवामा हमले का बदला, LoC के पार जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम

उन्होंने कहा कि शाम साढे छह बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हताशा के कारण नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी करके बिना उकसावे वाला संघर्षविराम उल्लंघन किया. पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया.

वायुसेना ने PoK में घुसकर की कार्रवाई, बौखलाए पाकिस्तान ने दी गीदड़भभकी

पीआरओ ने कहा कि हालांकि, भारतीय सेना ने आम नागरिकों की बस्तियों से अलग पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया. इसके कारण ‘‘बड़ी संख्या में’’ पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए. दोनों तरफ से गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं. इनमें से दो को इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया है. उनकी स्थिति स्थिर है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *