आयुष्मान खुराना का वीडियो देख यूपी पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, कहा- ‘हेलमेट लगाते तो…’

अपना लखनऊ मनोरंजन/वायरल होमपेज स्लाइडर

नई दिल्ली: एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बाला’ का टीजर रिलीज होने के बाद ट्विटर पर कई तरह के रिएक्शन आए हैं, लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर पर यूपी पुलिस का रिएक्शन काफी खास है. यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस टीजर शेयर किया है और कुछ ऐसा लिखा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

मजेदार है वीडियो का कैप्शन
यूपी पुलिस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अगर हेलमेट पहना होता तो यह न होता… That is why, one must always wear helmet!’ यूपी पुलिस के वीडियो ट्विट करने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस ट्विट पर कई तरह से मजे ले रहे हैं.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *